बांकीपुर से प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, BJP उम्मीदवार को 18,953 वोटों से हराया
Bankipur Upchunav Result LIVE: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की. सभी 31 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद उन्हें 63,203 वोट मिले, जबकि भाजपा के नीरज सिन्हा को 44,250 और राजद की रेखा गुप्ता को 14,085 वोट मिले. प्रशांत किशोर ने 18,953 मतों के अंतर से जीत हासिल की. वहीं, बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि पार्टी हार के कारणों की समीक्षा करेगी बांकीपुर में विकास कार्य जारी रखने का भरोसा जताते हुए विजेता प्रत्याशी को बधाई और शुभकामनाएं दीं.

0 टिप्पणियाँ